लोकार्पण के दो दिन बाद लोगों के लिए खुलेगा महाकाल लोक

उज्जैन नगरी में महाकाल लोक का लोकार्पण भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को कर देंगे, लेकिन पर्यटक महाकाल लोक को 14 अक्टूबर से ही निहार सकेंगे। उधर  कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लोकार्पण के दौरान 11 अक्टूबर को इंदौर-उज्जैन मार्ग को टोल फ्री करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। बता दें कि उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन पहुंच रहे हैं। इसकी व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। साज-सज्जा की जा रही है। 11 अक्टूबर को महाकाल लोक का भव्य समारोह में लोकार्पण हो जाएगा। पर पर्यटक दो दिन बाद यानी 14 अक्टूबर से महाकाल लोक को देख सकेंगे। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि सजावट के लिए सामग्री समेटने के लिए प्रशासन को दो दिन लग जाएंगे। जब तक सामग्री हट नहीं जाती, लोगों के लिए महाकाल लोक नहीं खोला जाएगा। इसलिए 14 अक्टूबर से महाकाल लोक जनता के लिए खोल दिया जाएगा। श्री महाकाल लोक” लोकार्पण समारोह को लेकर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने उज्जैन कलेक्ट्रेट सभागृह में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक  व्यवस्था और तैयारियों के संबंध में चर्चा की। बैठक में अधिकारियों को विभिन्न कार्यों के लिए निर्देशित किया। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लोकार्पण के दौरान 11 अक्टूबर को इंदौर-उज्जैन मार्ग को टोल फ्री करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। उज्जैन की सड़कों को भी प्रशासन सजा रहा है। पौराणिक कथाओं पर आधारित वॉल पेंटिंग भी की जा रही है। सड़कों पर भी भगवा पताकाएं व एलईडी लगाई गई हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *