IAS रौशन कुमार सिंह होंगे उज्जैन निगमायुक्त,

आईएएस रौशन कुमार सिंह उज्जैन के नए निगमायुक्त होंगे। वह 2015 बैच के आईएएस अधिकारी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने उनके आदेश जारी कर दिए है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने उज्जैन में 2015 बैच के आईएएस अधिकारी रौशन कुमार सिंह को निगमायुक्त बनाया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। रौशन कुमार सिंह मुरैना जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ है। इससे पहले बुधवार को राज्य शासन ने निगमायुक्त अंशुल गुप्ता को हटा दिया था। उनको मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

अंशुल गुप्ता पर लापरवाही और स्थानीय नेताओं और अधिकारियों से पटरी नहीं बैठने के कारण हटाया गया। इसके बाद शासन ने  श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक और उज्जैन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार सोनी को नगर निगम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए थे। अब शुक्रवार को रौशन कुमार सिंह को निगमायुक्त पदस्थ करने के आदेश जारी किए है।

बता दें उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को श्री महाकाल लोक का उदघाटन करेंगे। इसकी तैयारी तेज चल रही है। मुख्यमंत्री लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी की मॉनीटरिंग कर रहे है। बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन में थे। यहां पर उनको लोकार्पण कार्यक्रम में कई कमियां मिली थी। वहीं, निगामायुक्त की शिकायत भी मिली थी। जिसके अगले दिन अंशुल गुप्ता को हटा दिया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *