कल से शुरू होगी इंदौर से बिलासपुर के लिए सीधी उड़ान

मध्य प्रदेश के लिए अच्छी खबर है। कई शहरों के बीच हवाई कनेक्टिवटी बढ़ रही है। सोमवार से इंदौर से बिलासपुर के लिए नई फ्लाइट शुरू होने जा रही है। अलायंस एयर कंपनी ये सेवा देगी। वहीं मंगलवार से इंदौर से ग्वालियर, इंदौर से जबलपुर के लिए भी नई उड़ान शुरू होने जा रही है। ग्वालियर, जबलपुर की उड़ान सप्ताह में तीन दिन तो बिलासपुर की उड़ान सप्ताह में चार दिन रहेगी। सभी उड़ानें दिल्ली भी जाएंगी। जानकारी के मुताबिक इंदौर से उड़ान भरने वाले  9I692 का संचालन सप्ताह में चार दिन में होगा। इंदौर से दोपहर 1.55 पर विमान उड़ान भरेगा। 3.45 पर बिलासपुर पहुंचेगा। यहां से 4.15 पर उड़ान भर विमान 5.20 पर जबलपुर पहुंचेगा। जबलपुर से 5.50 पर उड़ानभर विमान रात 8 बजे दिल्ली पहुंच जाएगा। वहीं   9I691 का संचालन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होगा। विमान सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली से रवाना होकर साढ़े 9 बजे जबलपुर पहुंचेगा। 10 बजे जबलपुर से उड़ान भरकर 11.05 पर बिलासपुर पहुंचेगा। 11.35 पर बिलासपुर से उड़ान भर दोपहर 1.25 पर इंदौर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *