गोंडवाना आदिवासी कला केंद्र

28 वर्षों से सेवा दे रहे विनियमित कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग दोहराई,

भोपाल नगर निगम के विभिन्न विभागों में पिछले 28 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत विनियमित कर्मचारियों ने अपने नियमितीकरण की मांग एक बार फिर प्रशासन के समक्ष रखी है। कर्मचारियों का कहना है कि वे स्वास्थ्य, राजस्व, अग्निशमन एवं परिवहन सहित विभिन्न विभागों में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।कर्मचारियों के अनुसार वर्ष 2017 में उन्हें दैनिक वेतनभोगी से विनियमित किया गया था। इसके बाद वर्ष 2019 में तत्कालीन आयुक्त एवं महापौर द्वारा नियमितीकरण का आश्वासन भी दिया गया, लेकिन आज तक इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2022, 2024 एवं 2026 में लिखित आवेदन देने के साथ-साथ कई बार व्यक्तिगत रूप से भी अपनी मांग रखी, फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।कर्मचारियों ने यह भी उल्लेख किया कि नगर निगम के पहले के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2011 में नियमित किया जा चुका है। ऐसे में वर्षों से सेवा दे रहे वर्तमान विनियमित कर्मचारियों के साथ भी समानता का व्यवहार किया जाना चाहिए।सभी कर्मचारियों ने शासन एवं नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि उनकी दीर्घकालीन सेवाओं, अनुभव एवं समर्पण को देखते हुए शीघ्र नियमितीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर उन्हें न्याय प्रदान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *