भोपाल शहर में 1250 के नाम से विख्यात जय प्रकाश अस्पताल में इन दिनों भारी अव्यवस्था का माहौल देखा जा रहा है। हमारे संवाददाता जय कुमार वरकड़े द्वारा की गई जांच में चौंकाने वाली स्थिति सामने आई है।जानकारी के अनुसार, अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर छुट्टी पर हैं और उनके स्थान पर कोई वैकल्पिक चिकित्सक उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके चलते मरीजों का समय पर उपचार नहीं हो पा रहा है।स्थिति और भी चिंताजनक तब बन जाती है जब अस्पताल में नियुक्त कुछ चपरासी और अन्य स्टाफ अपनी मनमानी पर उतर आए हैं। मरीजों की अनदेखी की जा रही है और उन्हें समय पर न तो परामर्श मिल रहा है, न ही सही दिशा-निर्देश।मरीजों की बढ़ती शिकायतों पर जब अधीक्षक महोदय से संपर्क किया गया तो उन्होंने मरीजों को वार्ड क्रमांक 72, 73, 74-A में जाने की सलाह दी, परंतु वहाँ भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे, जिससे मरीजों की परेशानी और बढ़ गई।मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि अस्पताल में पहुंचने के बावजूद उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह गंभीर लापरवाही है, जो आमजन की स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है।इस मामले में संबंधित स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की जा रही है, ताकि आमजन को सुचारु और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।