
ये भूल भुलैया 3 का क्रेज ही है जोकि दर्शकों के बीच कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। साल 2024 में हॉरर कॉमेडी की ऐसी हवा चली की सब उसमें बह गए। पहले मुंज्या ने तहलका मचाया उसके बाद स्त्री 2 आई और अब भूल भुलैया 3। तीनों ही फिल्मों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।यहां तक कि बीच में रिलीज हुई सूर्या और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘कंगुवा’ भी इसके आगे टिक नहीं पाई। विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’और अभिषेक बच्चन की आई वॉन्ट टू टॉक को भी कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। भूल भुलैया 3 अभी भी थिएटर्स में दौड़ रही है।

वैसे भूल भुलैया 3 के लिए अभी राज करने के लिए 1 हफ्ता और है। इस हिसाब से फिल्म अपने कलेक्शन में और इजाफा कर सकती है। आने वाले 5 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 (Pushpa 2) सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस हिसाब से कार्तिक आर्यन का अगला मुकाबला सीधे अल्लू अर्जुन की पुष्पा से होगा।