शुक्रवार को सुबह से राजधानी भोपाल में बादल छाए। वही ग्वालियर चंबल क्षेत्र में सुबह से कोहरे का असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर-चंबल में अगले 2 दिन कोहरा रहेगा जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, 19-20 जनवरी से ठंड का असर फिर बढ़ेगा। इस बार जनवरी के आखिरी सप्ताह में भी तेज ठंड पड़ने का अनुमान है।