सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड में 26 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ हो गया है। इससे विद्यालयों में पढ़ाई-पाठन की स्थिति बहुत अच्छी हो जायेगी। यह बातें चाईबासा परिसदन में मीडिया से बात करते हुए झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार शिक्षा के सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है।विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दिख रही है, लेकिन कई बार कुछ तकनीकी कारणों की वजह से उसे पूरा नहीं किया जा सकता है। गुरुवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया है। जिससे झारखंड में लगभग 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।