
बजरंग दल के बाद अब संस्कृति बचाओ मंच ने दीपावली के अवसर पर भोपाल के न्यू मार्केट में “मैं हूँ सनातनी” पोस्टर लगाए हैं। मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने इस पहल की जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टरों पर ‘ॐ’, ‘स्वास्तिक’ और ‘श्री’ के चिन्ह अंकित किए गए हैं, जिससे सनातन धर्मियों की पहचान को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने सनातन धर्मियों से आग्रह किया है कि वे दीपावली की खरीदारी सनातन धर्म का पालन करने वाले दुकानदारों से ही करें।चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि दीपावली के इस पावन अवसर पर यह अपील की गई है कि सनातन धर्म के अनुयायी अपने त्योहार की खरीदारी ऐसे दुकानदारों से करें, जो सनातन धर्म के अनुयायी हों।

न्यू मार्केट में कई दुकानदारों ने इस पहल का समर्थन किया है और अपने स्टॉल पर ‘मैं हूं सनातनी’ का चिन्ह लगाया है। खरीदारी करने आए ग्राहकों ने भी इस अभियान का स्वागत किया है। संस्कृति बचाओ मंच ने लोगों से अनुरोध किया है कि इस दीपावली अपने परिवार और समाज की खुशियों को सुरक्षित रखने के लिए अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक बने रहें।