डबरा/ शहर के कांग्रेस नेता महाराज सिंह राजौरिया प्रदेश संयोजक (एस.सी. विभाग मप्र कांग्रेस) के नेतृत्व में भारतीय संविधान स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम माल्यार्पण कर राजौरिया के द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर संविधान के अनुपालन करने का संकल्प उपस्थित लोगों को दिलाया। साथ ही इस अवसर पर राजौरिया ने कहा कि संविधान न सिर्फ हमारे अधिकारों की रक्षा करता है ,बल्कि हमें सम्मानपूर्वक जीने का अवसर भी देता है। किसी भी प्रकार के शोषण और अन्याय से संविधान हमारी रक्षा करता है। साथ ही पार्षद सुनीता राजौरिया ने कहा कि आज भारतीय इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है, आज का दिन संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ. बी.आर. अंबेडकर को सम्मानित करता है तथा संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देता है।

इसके अवाला, यह दिन न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के महत्व को भी रेखांकित करता है। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छविराम सोनी ने बताया की संविधान देश का मूल ढांचा है, संविधान की प्रस्तावना हमे अनेकता में एकता का सन्देश देती है, इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोहर सिंह गुर्जर सरपंच, सुरेंद्र सिंह राजौरिया, गजेंद्र सिंह जाटव, भगवानलाल कुशवाह, एवरन रावत, कृष्णकांत राजे, सूर्यभान कुशवाह, पहाड़ सिंह, सरस्वती बड़खड़िया, नाहर सिंह कुशवाह, लालो, छोटू, शिवम, रमेश कुशवाह, राकेश सेन, अशोक धाकड उपस्थित रहे।