रूस और ईरान में गैस पाइपलाइन के लिए समझौता, जानिए क्या है मामला,

हर देश अपने अपने हित को साधने के लिए चाल चलते रहते हैं। अब व्लादिमीर पुतिन की चाल को ही देख लीजिए, कि इजरायल के दोस्त अजरबैजान ने अपने घनघोर दुश्मन ईरान के साथ काम करने के लिए रूसी प्रोजेक्ट पर हामी भर दी है। रूस और ईरान ने अजरबैजान के रास्ते गैस पाइपलाइन बिछाने पर सहमति जता दी है। इस प्रोजेक्ट पर बातचीत अब आखिरी चरण में पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि अब गैस की आपूर्ति की कीमत पर बातचीत चल रही है। मंत्री ने कहा है, कि “हम अजरबैजान के रास्ते पर गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए सहमत हो गए हैं। अब हम बातचीत के अंतिम चरण में हैं। कीमत को मंजूरी दे रहे हैं। मात्रा पहले ही तय हो चुकी है। कीमत हमेशा एक कॉमर्शियल मुद्दा होता है और समझौता करने की तलाश होती है, इसलिए दोनों पक्षों में कार्य समूह बनाए गए हैं और विशेषज्ञ मूल्य निर्धारण करने के लिए नजरिया विकसित कर रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *