रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए अब प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों के लिए भी संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्र भी खोल दिए गए हैं। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान देश में ही बनाने का संकल्प ले चुकी है। एयरो इंडिया शो से एक दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को यह बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि भारत ने पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान देश में ही बनाने का पक्का इरादा कर लिया है। यह एयरो इंडिया शो खास है|
इसके अलावा, हमने पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान देश में ही बनाने का दृढ़ संकल्प लिया है। ये उपलब्धियां, जो कभी असंभव लगती थीं, अब हकीकत बन रही हैं।’ उन्होंने यह भी बताया कि इस वित्तीय वर्ष में घरेलू रक्षा उत्पादन ₹1.27 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है। अगले साल तक यह ₹1.6 लाख करोड़ और निर्यात ₹30,000 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। घरेलू उत्पादन में तो तेजी आई है, लेकिन पांचवीं पीढ़ी के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट जैसे महत्वपूर्ण प्रॉजेक्ट अभी विकास के चरण में हैं।