केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्लीवासियों को बहुत-बहुत बधाई। हम सबका संघर्ष रंग लाया। दिल्ली में जो जहरीला पानी भेजा जा रहा था, वो अब बंद हो गया। दिल्ली में आने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा 7 बजे से घटकर 2 बजे हो गई है। अगर हम आवाज नहीं उठाते और संघर्ष नहीं करते, तो आज दिल्ली की आधी आबादी को पानी नहीं मिल रहा होता। हमने दिल्ली को बहुत बड़े पानी के संकट से बचा लिया।’ यमुना के पानी में ‘जहर’ वाले बयान पर दिल्ली में सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजकने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यमुना के पानी में जहर वाले मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त की| आया जवाब हैरान करने वाला है। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने मुझे नोटिस देकर सजा देने की धमकी दी है। अब मैंने उन्हें अपना जवाब दिया है।