लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान अपने वर्क कमिटमेंट्स से पीछे नहीं हटे हैं। खबर है कि मौत की धमकियों के बीच उन्होंने अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के लिए शूटिंग शुरू कर दी है।मिली जानकारी के मुताबिक, सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग शुरू कर दी है सलमान ने आज 22 अक्टूबर से अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।उनकी पूरी टीम सिक्यॉरिटी को लेकर काफी एलर्ट है। बताया गया है कि सलमान खुद इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि उनकी वजह से किसी को देरी न हो। वहीं बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते दिवाली तक वो लगातार शूटिंग कर सकते हैं।

सलमान खान अपने काम को लेकर कितने कमिटेड हैं इसका नजारा हाल ही में ‘बिग बॉस 18’ के सेट पर दिखा। दरअसल पिछले शनिवार को बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद, लगातार मिल रही मौत की धमकियों के बीच सलमान ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड शूट करने सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान सलमान की मौजूदगी इस बात का सबूत देती है कि उनके लिए काम की क्या अहमियत है। बताया जा रहा है कि इसी की शूटिंग के बाद वो ‘सिकंदर’ की शूटिंग के लिए निकल गए।