मेलबर्न में खेले गए बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी के चौथे टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हराया,

 भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में 5 दिनों तक चला युद्ध सोमवार दोपहर कंगारू टीम की जीत के साथ थम गया। बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में भारत के कई सूरमा अपनी ही टीम के दुश्‍मन बने।रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम के कुछ खिलाड़‍ियों के शर्मनाक प्रदर्शन का प्रभाव यह रहा कि टीम इंडिया अपनी लाज नहीं बचा पाई। मेलबर्न टेस्‍ट में भारत को 184 रन से हार मिली।, विराट ने सभी उम्‍मीदों पर पानी फेर दिया। कोहली ने पहली पारी में 86 गेंदों पर 36 रन बनाए। दूसरी पारी में भारत को जीत के लिए 340 रन चाहिए थे। ऐसे में लगा कि बड़े मैच के प्‍लेयर कहे जाने वाले विराट कोहली बड़ी पारी खेलेंगे। हालांकि, दूसरी पारी में किंग कोहली 5 रन ही बना सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *