मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की जनता को अक्षय तृतीया पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के कल्याण, सुख, समृद्धि और प्रसन्नता की कामना करते हुए भगवान श्री विष्णु और माता लक्ष्मी से प्रदेशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की है।
“अक्षय तृतीया भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखने वाला पर्व है। यह पुण्य, शुभारंभ और सत्कर्मों का प्रतीक है। इस दिन किया गया कोई भी कार्य, विशेष रूप से दान, खरीददारी या शुभारंभ, अक्षय फल देने वाला होता है।”पर्व सामाजिक समरसता, सौहार्द और परोपकार की भावना को प्रोत्साहित करता है।उन्होंने प्रदेशवासियों से इस दिन सद्भाव, सेवा और परंपरागत मूल्यों को अपनाने का आग्रह किया।साथ ही प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।