मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर दीं शुभकामनाएं,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मीडिया के समस्त बंधुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि एक जीवंत लोकतंत्र की बुनियाद एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और सतर्क पत्रकारिता पर टिकी होती है। प्रेस न केवल जनमत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि शासन और समाज के बीच सेतु का कार्य भी करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश की एकता, प्रगति और सामाजिक समरसता के लिए ऐसी पत्रकारिता की आवश्यकता है जो निर्भीक, सशक्त और हर मायने में स्वतंत्र हो।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक सेवा का कार्य है, जिसमें पत्रकार अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए जनता तक सत्य और तथ्य पहुंचाने का कार्य करते हैं। यह कार्य जितना जिम्मेदारियों से भरा है, उतना ही राष्ट्र निर्माण में सहायक भी है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि पत्रकार बंधु भविष्य में भी राष्ट्रसेवा में अपनी भूमिका को और अधिक मजबूती से निभाते रहेंगे। प्रेस स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर उन्होंने सभी पत्रकारों की निष्ठा, समर्पण और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *