इस बार दिसंबर जनवरी से भी ज्यादा ठंडा है। पिछली रात सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा यहां का न्यूनतम तापमान 1.9 दर्ज किया गया। जबकि राजधानी भोपाल के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले रिकॉर्ड 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस सीजन में सबसे ज्यादा भोपाल संभाग में ठंड पढ़ रही है। भोपाल में लगातार रिकॉर्ड भी बनते जा रहे हैं जहां नवंबर में ठंडी का रिकॉर्ड टूटा वहीं दिसंबर की सर्दी का 58 साल बाद 15-16 दिसंबर की रात में टेम्प्रेचर 3.3 डिग्री रहा। अब पारा 0.3 डिग्री लुढ़का तो ओवरऑल रिकॉर्ड टूट जाएगा। कड़ाके की ठंड की वजह से भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में जानवरों के लिए हीटर लगाए गए हैं। वहीं, हाउस की खिड़कियों को बंद किया गया है। ताकि जानवरों को ठंड न लगे

प्रदेश के पांच शहरों का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश के ग्वालियर जिले में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा एवं पचमढ़ी (नर्मदापुरम) और रायसेन जिले में पाला पड़ा। प्रदेश में पिछले 8 दिन से शीतलहर चल रही है। लगातार बढ़ती ठंड के कारण प्रदेश के ज्यादातर स्कूलों का समय बढ़ा दिया गया है।