मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया गया,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मे आज दिनाक 31 जनवरी 2025 को भारत भवन मे भोपाल लिटरेचर फेस्टीवल का आयोजन किया गया इस आयोजन मे गोंड ओर भील चित्रकला के कलाकार शामिल हुये। वही ट्राइबल आर्ट फेयर का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम मे अंतरराष्ट्रीय गोंड चित्रकार आनंद सिंह श्याम शामिल हुये।इस कार्यक्रम के समन्वयक अजय के भट्टाचार्य, आईएफएस (आर) एवं डॉ. राश्मि व्यास ने कार्यक्रम को सफल बनाया ओर कला एवं साहित्य के क्षेत्र को प्रोत्साहित किया।

भोपाल के भारत भवन में अयोजित इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय चित्रकार श्री आनंद सिंह श्याम द्वारा अपनी पेंटिंग को बढ़ावा देते हुए छात्रो को बताया गया है कि गोंड पेंटिंग कैसी बनाई जाती है कार्यक्रम में कई गोंड और भील चित्रकला के कलाकार शामिल हुए और अपनी कला के विषय में उन बच्चों एव लोगो को जानकारी दी इस कार्यक्रम का मकसद कला के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करना और उनको प्रोत्साहित करना विशेष रूप से रहा, गोंड चित्रकला दुनिया मे विशेष महत्ता रखती है दीवारो पर भी वॉल पेंटिंग के रूप में पेंटिंग को पसंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *