मध्य प्रदेश की झांकी ‘चीता पुनर्वास परियोजना’ पर आधारित हुई,

 झांकी के सामने के हिस्से में दो चीते और उनके छोटे बच्चे नजर आ रहे हैं। बीच में कूनो नदी बह रही है, जो हरे-भरे जंगलों से घिरी हुई है। आसपास हिरण, बंदर और अन्य जानवरों के साथ चीते भी अपने प्राकृतिक घर में खुशी-खुशी रह रहे हैं।यह बताता है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान जैव विविधता के लिए एक बेहतरीन जगह है और यहां चीतों की संख्या बढ़ रही है। पीछे के हिस्से में एक ‘चीता मित्र’ पेड़ के नीचे बैठे हुए दिखाया गया है। वह स्थानीय लोगों को चीतों की रक्षा और संरक्षण के बारे में सिखा रहा है। आखिरी हिस्से में वॉचटावर पर खड़े वनकर्मी और टीम के सदस्य चीतों की निगरानी करते दिखाए गए हैं। यह उनकी मेहनत और इस प्रोजेक्ट की सफलता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *