नई दिल्ली। सिंघम अगेन की तरह भूल भुलैया 3 का भी रिलीज से पहले खूब बज था। आखिर हो भी क्यों न, यह क्लासिक कल्ट फिल्म भूल भुलैया की फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म जो है। भूल भुलैया और भूल भुलैया 2 की कामयाबी के बाद भूल भुलैया 3 के लिए उम्मीदें और बढ़ गई थीं और साथ ही साथ इस बात भी डर था कि कहीं सिंघम अगेन से टकराकर यह चकनाचूर न हो जाए। मगर ऐसा हुआ नहीं है।अनीस बज्मी के निर्देशन में भूल भुलैया 3 बनी को क्लैश का कुछ खास नुकसान नहीं झेलना पड़ा है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कारोबार किया है। पहले ही वीकेंड में मूवी 100 करोड़ के पार चली गई है और सोमवार के शुरुआती आंकड़ों ने भी मूवी बिजनेस का रुख साफ कर दिया है।

सोमवार को भूल भुलैया 3 ने सिंघम अगेन के साथ कंधे से कंधा मिलाया है। सिंघम अगेन ने भी चौथे दिन 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, भूल भुलैया 3 ने भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को 17.5 करोड़ का अनुमानित कारोबार किया है। कुल मिलाकर कार्तिक आर्यन फिल्म का बिजनेस 120 करोड़ के पार पहुंच गया हैं।