बीजेपी नेता ने कहा कि भ्रष्टाचार का मुद्दा भी दिल्ली चुनाव में बड़ा फैक्टर रहा। पश्चिम बंगाल में भी हम घर घर तक ममता सरकार के भ्रष्टाचार के किस्से बताएंगे। पश्चिम बंगाल में 2011 से ही ममता बनर्जी की सरकार है। तब टीएमसी ने 34 साल पुराने लेफ्ट के किले को ढहा कर पहली बार सत्ता हासिल की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की दो सीटें जीतीबीजेपी के एक सीनियर नेता ने कहा कि दिल्ली चुनाव में हमने इसका ख्याल रखा कि मजबूत कैंडिडेट के साथ ही चुनाव लड़ाने वाली टीम भी उतनी ही मजबूत हो। क्योंकि कई बार मजबूत टीम न होने से लोगों का समर्थन वोट में तब्दील नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में हमने दूसरे राज्यों के सीनियर नेताओं को जिम्मा दिया और माइक्रोमैनेजमेंट पर फोकस किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ एंटीइनकंबेंसी थी और पश्चिम बंगाल में भी वही माहौल है। हमें बस लोगों को यह बार-बार बताना है कि वे रोजमर्रा जो दिक्कतें झेल रहे हैं, वह ममता बनर्जी की सरकार को बदलकर ही दूर हो सकती है।