बैलिस्टिक मिसाइल का मतलब पाकिस्तान की 400 किलोमीटर की रेंज वाली अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइलें हैं। बता दें कि पाकिस्तान की हत्फ 2 शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल को अब्दाली मिसाइल के रूप में जाना जाता है। भारत के साथ तनाव के बीच बांग्लादेश पाकिस्तान से शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें खरीदने की सोच रहा है। इंडियन डिफेंस रिसर्च विंग की एक रिपोर्ट में खुफिया रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट ने बताया कि अगर यह अधिग्रहण होता है तो यह भारत और बांग्लादेश के बीच शक्ति संतुलन को बदल देगा, जिसका असर दक्षिण एशिया में समग्र सुरक्षा स्थिति पर पड़ेगा। भले ही अब्दाली मिसाइलों की सीमा सीमित है, बांग्लादेश की ओर से उनकी संभावित तैनाती एक निवारक के रूप में काम करेगी और इस क्षेत्र में भारत के सैन्य रुख का जवाब देगी।

यह भारत और बांग्लादेश के बीच शक्ति संतुलन को बदल देगा, जिसका असर दक्षिण एशिया में समग्र सुरक्षा स्थिति पर पड़ेगा। भले ही अब्दाली मिसाइलों की सीमा सीमित है, बांग्लादेश की ओर से उनकी संभावित तैनाती एक निवारक के रूप में काम करेगी और इस क्षेत्र में भारत के सैन्य रुख का जवाब देगी।