भारत ने तालिबान के साथ झिझक तोड़ते हुए बातचीत शुरू की,

दिल्ली और काबुल के संबंध अब हमेशा के लिए खराब हो जाएंगे। लेकिन करीब चारों के बाद स्थिति पूरी तरह से बदली हुई नजर आ रही है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एक अलग तरह का कारोबार देखने को मिल रहा है। दोनों देशों के व्यापार समीकरण में अनोखा बदलाव आया है। भारत ने अफगानिस्तान को सामान बेचना कम कर दिया है जबकि सामान खरीदना काफी ज्यादा बढ़ा चुका है। साल 2023-24 में भारत ने अफगानिस्तान से रिकॉर्ड 642.29 मिलियन डॉलर के सामान खरीदे हैं। वहीं भारत का अफगानिस्तान को निर्यात रिकॉर्ड 16 सालों में सबसे नीचले स्तर पर पहुंच गया है। तालिबान के साथ अब भारत ने उच्चतम स्तर पर बातचीत शुरू कर दी है। तालिबान के साथ भारत के डिप्लोमेटिक संबंध बन चुके हैं और दोनों देशों ने आर्थिक संबंध को मजबूत करने पर जोर दिया है। तालिबान ने भारत को एक आर्थिक शक्ति कहा है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री और तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक की थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *