भारत ने इंग्‍लैंड को हराकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई,

भारतीय टीम ने शुक्रवार को पुणे में जबरदस्‍त वापसी की और चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्‍लैंड को 15 रन से पटखनी दी। यह जीत सूर्यकुमार ब्रिगेड के लिए सुखी रही क्‍योंकि इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल की।इस जीत के साथ ही भारत ने घर में अपने वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को ज्‍यादा मजबूत कर लिया है। भारत ने अपने घर में लगातार 17वीं टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीती। मेन इन ब्‍ल्‍यू ने 2018/19 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार घर में टी20 इंटरनेशनल सीरीज गंवाई थी। तब से भारत के जीत का साम्राज्‍य बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *