
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।भारत की ओर से मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने उम्दा गेंदबाजी की। वरुण ने मुकाबले में पंजा खोला। राजकोट में वरुण ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 6 की इकॉनमी से 24 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।
वरुण चक्रवर्ती ने जब से टी20 इंटरनेशनल में कमबैक किया है, तब से वह छाए हुए हैं। उन्होंने 10 टी20 इंटरनेशनल मैच में 10.96 की औसत और 7.40 की इकॉनमी से 27 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान वरुण ने 2 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। 5/24 वरुण चक्रवर्ती का टी20 इंटरनेशनल में दूसरा बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है।