भारतीय क्रिकेट टीम के तेज तर्रार गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ईडन गार्डन्स में इतिहास रच दिया है। वह भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने युजवेंद्र चहल को पिछाड़कर यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है।अर्शदीप सिंह अब तक भारतीय टीम के लिए टी20 स्पेशलिस्ट गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने टेस्ट में तो भारत के लिए डेब्यू भी नहीं किया जबकि वनडे में उन्हें काफी कम खेलने का मौका मिला है। लेकिन इसके बावजूद उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने सिलेक्ट किया है। उनको मोहम्मद सिराज के ऊपर जगह दी गई है। अर्शदीप ने भारत के लिए 2022 में वनडे में डेब्यू किया था। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।