भोपाल के शाहजहानाबाद क्षेत्र के मरघटिया मंदिर के सामने के पत्थर के प्राचीन दरवाजे, जो ऐतिहासिक धरोहर हैं, इसमें तथा इस छायाचित्र में दर्शाय गये स्थान पर 02 दुकानदारों ने खुलेआम लगभग 30 वर्षों से अतिक्रमण कर रखा है।लगभग 40-50 कलेक्टर अपने भोपाल के कार्यकाल में लाखों प्रयास करने के बावजूद इन दुकानदारों का अतिक्रमण इसलिए नहीं हटवा पाये, क्योंकि इनका कहना था कि यह भूमि वक्फ बोर्ड की भूमि है, जबकि सर्वविदित है कि, यह भूमि शासकीय सड़क की भूमि है और नवाब भोपाल के जमाने में इस पत्थर के दरवाजे के बीच से सड़क हुआ करती थी और इसी सड़क तथा दरवाजे को वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताकर लगभग 40 वर्षों से अतिक्रमण कर रखा है।आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि, आप कलेक्टर भोपाल तथा नगर निगम आयुक्त को निर्देशित करेंगे कि, इन दुकानदारों का तत्काल अतिक्रमण हटाये ताकि सड़क से निकलने वाले वाहनों को इनके अतिक्रमण से हो रही परेशानी से बचाया जा सकें।