पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बीच बीजेपी और कांग्रेस में घमासान,

 बीजेपी और कांग्रेस के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद तीखी नोकझोंक जारी है।  जबकि कांग्रेस ने सरकार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया है। यह विवाद मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के स्थान और राहुल गांधी की नए साल के मौके पर विदेश यात्रा को लेकर शुरू हुआ। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा हैशहजाद पूनावाला ने कहा, ‘कांग्रेस को डॉ. मनमोहन सिंह की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने उनके जीवनकाल में उनका अपमान किया। अब भी कर रहे हैं। कल कोई भी उनकी अस्थियां लेने नहीं गया। कांग्रेस ने डॉ. मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने से भी इनकार कर दिया। यही उनका असली चेहरा है।’ इस मामले में कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि पार्टी के नेता अस्थि विसर्जन के दौरान परिवार के साथ इसलिए नहीं गए क्योंकि वे शोक संतप्त परिवार को प्राइवेसी देना चाहते थे।

जिस तरह से पीएम मोदी ने डॉ. साहब को यमुना तट पर अंतिम संस्कार के लिए जगह देने से इनकार कर दिया और जिस तरह से उनके मंत्रियों ने डॉ. साहब के परिवार को किनारे कर दिया, वह शर्मनाक है। अगर राहुल गांधी निजी तौर पर यात्रा करते हैं, तो इससे आपको परेशानी क्यों है? नए साल में स्वस्थ हों।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *