हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी की शानदार गेंदबाजी के बाद सईम अयूब और अब्दुल्ला शफीक की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया।इसके साथ ही पाकिस्तान टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने विकेट से जीता था। अब आखिरी और निर्णायक वनडे मैच 10 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा।

164 रनों के टारगेट को पाकिस्तान ने 26.3 ओवर में 1 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज सईम अयूब ने 115.49 की स्ट्राइक रेट से 71 गेंदों पर 82 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए।