पाकिस्तान ने गत मंगलवार को अफगानिस्तान के पूर्वी पाक्तिका प्रांत में एक प्रशिक्षण केंद्र को नष्ट करने और विद्रोहियों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था।पाकिस्तान की सीमा चौकियों पर अफगान तालिबान बलों की ओर से की गई गोलीबारी में पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल के एक जवान की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। गोलीबारी की यह घटना पाकिस्तान की ओर से प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादियों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के कुछ दिन बाद हुई। रक्षा विभाग के सूत्रों ने कहा कि अफगान सैनिकों ने शनिवार सुबह ‘अपर कुर्रम’ जिले में कई पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की।पाकिस्तान के हवाई हमलों में कई लोग मारे गए जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे।

जिन्हें अफगानिस्तान पर हमलों की योजना और समन्वय से जुड़े तत्वों एवं उनके समर्थकों के लिए ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्ला ख्वारजामी ने हमलों के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। यह भी नहीं बताया गया कि हमलों को कैसे अंजाम दिया गया।