देशों के शीर्ष सैन्य अधिकारियों की हाल में ही रियाद में हुई बैठकों के दौरान रक्षा और सुरक्षा सहयोग को गहरा करने पर सहमति बनी है। इस दौरान दोनों देश सैन्य अभ्यासों की संख्या को बढ़ाएंगे। एक दूसरे के देशों में सैनिकों की तैनाती भी करेंगे और सऊदी अरब भविष्य में पाकिस्तानी छोटे हथियारों की खरीद भी करेगा। इसके बदले में पाकिस्तान को सऊदी अरब से विदेशी मुद्रा की प्राप्ति होगी,जिसमें पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने भाग लिया। अपनी यात्रा के दौरान, मिर्जा ने सऊदी अरब सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल फय्याद अल रुवैली और सऊदी सहायक रक्षा मंत्री मेजर जनरल तलाल बिन अब्दुल्ला अल-ओतैबी से मुलाकात की।