पंजाब ने लखनऊ को 37 रनों से हराया,मैच में भी ऋषभ पंत का फोटो हुआ फेल

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की हालत नाजुक होती जा रही है, और इसकी एक बड़ी वजह टीम के कप्तान ऋषभ पंत का खराब फॉर्म है। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए हालिया मुकाबले में लखनऊ को 37 रन से हार का सामना करना पड़ा। 237 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंत से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने एक बार फिर निराश किया। नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 17 गेंदों में सिर्फ 18 रन बनाए और जल्दी ही पवेलियन लौट गए।

उनके आउट होने के तुरंत बाद टीम मालिक संजीव गोयनका का गुस्सा कैमरे में कैद हो गया। उनका चेहरा उनकी निराशा साफ बयां कर रहा था — वह बेहद नाराज़ और हताश नजर आए। यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ फैन्स कप्तान बदलने की मांग कर रहे हैं, तो कुछ इसे टीम मैनेजमेंट की रणनीति की नाकामी बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *