अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की ‘पुष्पा 2- द रूल’ ने अपने तीसरे हफ्ते की धमाकेदार शुरुआत की है। शुक्रवार, 20 दिसंबर को यह देश में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। ‘बाहुबली 2’ के बाद यह कारनामा करने वाली ये दूसरी फिल्म है। इसी के साथ फिल्म ने देश में अपने बजट के दोगुने से अधिक की कमाई भी कर ली है। और तो और, दो दिन में सुकुमार के डायरेक्शन में बनी यह एक्शन-ड्रामा 7 साल पुराने महारिकॉर्ड को तोड़ने वाली है।

पहले हफ्ते में 725.80 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 264.80 करोड़ कमाने के बाद ‘पुष्पा 2’ ने तीसरे शुक्रवार को देश में 13.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। एक दिन पहले गुरुवार को इसने 17.65 करोड़ रुपये कमाए थे। लिहाजा, कमाई में -22% के करीब कमी आई है। लेकिन अब शनिवार और रविवार को फिर से कमाई में उछाल के साफ संकेत हैं। शुक्रवार को फिल्म ने सबसे अधिक 11 करोड़ रुपये हिंदी वर्जन से, 2.40 करोड़ रुपये तेलुगू से, तमिल वर्जन से 30 लाख रुपये, कन्नड़ से 3 लाख और मलयालम में 2 लाख का बिजनस किया है।