देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में नगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता महाराज सिंह राजौरिया प्रदेश संयोजक एस0सी0 विभाग मप्र कांग्रेस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ विभिन्न विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों के हित में जनसंपर्क किया। कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलौटिया जो की सीमापुरी विधानसभा के प्रत्याशी है, सीमापुरी विधानसभा के सुंदर नगरी आदि क्षेत्र एवं नई दिल्ली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित के समर्थन में जनसंपर्क कर राजौरिया ने विधानसभा भ्रमण के दौरान कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र से आमजन को अवगत कराया। 5 साल की गारंटी योजना आदि योजनाओं की जानकारी जनता को दी। राजौरिया ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के द्वारा जब भी मुख्यमंत्री थी हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर विकास कार्य कराए थे।

जनसंपर्क के दौरान सुरेंद्र चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस एवं पूर्व मंत्री मप्र ने राज्य की कई विधानसभा का दौरा कर आमजन से कांग्रेस पार्टी को विजयी हेतु विशेष तौर पर जनसंपर्क किया, राहुल श्रीवास्तव एडवोकेट, करण प्रजापति एडवोकेट, दीनदयाल प्रजापति, करण बरार, इरफान खान, हवन खान आदि लोग जनसंपर्क के दौरान मौजूद रहे वहीं विधानसभा प्रत्याशी संदीप दीक्षित की वाहन रैली में भी भाग लिया जिसमें प्रत्याशी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के परिवार जन भी शामिल रहे।