दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय से कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ हैं। कुछ तस्वीरों में राठौड़ और राजे के साथ बीजेपी के कुछ नेता भी नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें बहुत कुछ कह रही है। हालांकि यह समझना आसान नहीं है
नाराजगी की एक वजह यह मानी गई कि बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने नवंबर 2023 में हुआ विधानसभा चुनाव राजस्थान की ब्रांड आईकन माने जाने वाली राजे के चेहरे पर नहीं लड़ा। राजे को दोबारा मुख्यमंत्री बनाये जाने के चर्चा के बीच पार्टी ने पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बना दिया। अप्रैल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने राजे को बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी। लिहाजा राजे भी अपने पुत्र दुष्यंत सिंह के लोकसभा क्षेत्र के बाहर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करती सक्रिय रूप से नहीं दिखीं।