दक्षिण कोरिया, जापान, अमेरिका पर भड़के किम,

किम ने कहा ये देश उत्तर कोरिया को कमजोर करने के लिए अपनी सैन्य साझेदारी बढ़ा रहे

ऐसे में उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को मजबूत करेगा ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके। उत्तर कोरिया की साउथ कोरिया, अमेरिका और जापान से तनातनी नई नहीं है लेकिन किम का मौजूदा बयान अहम है। ये बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के साथ संबंध सुधारने के संकेत दिए हैं।

 किम ने कहा कि अमेरिका की ओर से परमाणु हथियारों की तैनाती, साझा युद्ध अभ्यास जापान-दक्षिण कोरिया के सैन्य सहयोग से क्षेत्र में सैन्य संतुलन बिगड़ रहा है। यह हमारी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। ऐसे में हम इसके जवाब में वह सभी संभावित कदम उठाएंगे। इन कदमों में परमाणु क्षमता का विस्तार भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *