डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से ही उनकी रूस-यूक्रेन में भूमिका को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। अब ट्रंप के करीबी ने दावा किया है कि अमेरिका में सत्ता परिवर्तन से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन डरे हुए हैं और युद्ध रुकने जा रहा है। हेरिटेज फाउंडेशन थिंक टैंक के हेड डॉक्टर केविन रॉबर्ट्स ने ‘द सन’ के साथ बातचीत में दावा किया है कि ट्रंप राष्ट्रपति पद संभालने के कुछ दिनों के भीतर यूक्रेन युद्ध को खत्म करा देंगे। एक तो यूक्रेन को डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिजिया और खेरसॉन क्षेत्रों में रूस के कब्जे वाले क्षेत्र को छोड़ना होगा। दूसरा- यूक्रेन को शांति समझौते के लिए फिलहाल नाटो का हिस्सा बनने के अपने सपने से दूर जाना होगा ताकि बमबारी रुके और शांति आए।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान वादा किया था कि जनवरी में राष्ट्रपति बनने के बाद वह 24 घंटों के भीतर यूक्रेन युद्ध को खत्म कर देंगे। हालांकि उन्होंने अपने कैंपेन में या फिर चुनाव जीतने के बाद भी ये साफ नहीं किया है कि वह कौन सी नीति है, जिससे वह इतनी जल्दी इस युद्ध रुकवा देंगे, जो पिछली 33 महीने से लगातार चल रहा है।