डोनाल्‍ड ट्रंप की नीतियों को लेकर लोगों में गुस्‍सा बढ़ने लगा,

डोनाल्ड ट्रंप ने ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ के नारे के साथ राष्ट्रपति बनने के बाद मंहगाई कम करने, रोजगार बढ़ाने और अमेरिका की विदेश नीति को मजबूत करने का वादा किया। लेकिन उनकी नीतियों के चलते अब ये वादे सवालों के घेरे में हैं। मंहगाई बढ़ने, एलन मस्क के सरकारी कामकाज में बढ़ते हस्तक्षेप और बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियों पर असर डालने से जनता में गुस्सा है। पिछले हफ्ते, कई राज्यों में हजारों लोग सड़कों पर उतरे और ट्रंप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पोस्टरों पर लिखा था ‘मस्क हमारा राष्ट्रपति नहीं है’ और ‘प्रजातंत्र को बचाओ’ जैसे नारे थे। यह विरोध सिर्फ डेमोक्रेट पार्टी के समर्थकों का नहीं, बल्कि ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के वोटरों का भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *