मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध निजो-जो कैसल, शेंजुशेंगेन्डो और टोजी टेंपल का भ्रमण कर दर्शन किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्योटो स्थित निजो-जो कैसल का अवलोकन किया, जो जापान की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर और स्थापत्य कला का प्रतीक है। उन्होंने इस दौरान जापान की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और उसके प्रबंधन से जुड़े पहलुओं को भी जाना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जापान दौरे के अंतिम चरण में शुक्रवार को क्योटो से टोक्यो तक का सफर बुलेट ट्रेन से पूरा किया। इस दौरान यात्रा और निवेश के संबंध में उन्होंने कहा कि हमने जापानी निवेशकों, उद्योगपतियों से विस्तार से चर्चा कर मध्य प्रदेश में निवेश के लाभ बताए। पैनासोनिक और ब्रिजस्टोन जो पहले से प्रदेश में काम कर रहे हैं, उन्होंने और ज्यादा निवेश करने पर सहमति जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस ट्रिप में अपनी पत्नी सीमा यादव के साथ चार दिन की यात्रा पर रहे। जापान की संस्कृति को देखने, समझने के लिए धार्मिक स्थानों पर गए।