टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर हॉलीवुड स्टार कैल पेन पहुंचे। उनका असली नाम कल्पेन सुरेश मोदी है। उन्होंने सेट पर जेठालाल (दिलीप जोशी) और बबीता जी (मुनमुन दत्ता) के साथ फोटोज क्लिक करवाईं, जो अब सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और वायरल हो रही हैं।Kal Penn ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कुछ नए दोस्तों के साथ गोकुलधाम सोसाइटी में एक अपार्टमेंट देख रहा हूं।’ इस मजाकिया भरे अंदाज वाले पोस्ट में उन्होंने आगे प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी और तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया।

पढ़ाई-लिखाई भी लॉस एंजिल्स में हुई। वो अमेरिकन एक्टर, ऑथर और बराक ओबामा एडमिनिस्ट्रेशन में पूर्व व्हाइट हाउस स्टाफ मेंबर रहे हैं। उन्हें ‘द नेमसेक’ में उनकी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। वो टीवी पर भी काम कर चुके हैं।