नई दिल्ली – ऐसे में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी करने के दौरान खिंचाव की शिकायत हुई थी, जिसके चलते उन्हें मेडिकल की जरूरत पड़ी। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने दूसरे दिन के खेल के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट पर अपडेट दिया।भारतीय टीम के उपकप्तान और तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलियाई पारी के 81वें ओवर में गेंदबाजी करते समय जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हुई। इसके बाद वह जमीन पर बैठ गए और टीम के फिजियो ने उनका इलाज किया। इसके बाद उन्होंने अपना ओवर पूरा किया। कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बताया कि बुमराह अपनी एडिक्टर मसल को पकड़ कर बैठ गए थे।

जसप्रीत बुमराह ने नाथन मैकस्वानी को 39 रन पर कैच आउट कराके दिन की शुरुआत की। तेज गेंदबाज ने स्टीव स्मिथ को लेग साइड में 2 रन पर आउट किया और ऑस्ट्रेलियाई पारी में गिरने वाले पहले तीन विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज ने दूसरे सत्र के अंत में पैट कमिंस के स्टंप उखाड़े और 23 ओवर में 61 रन देकर 4 विकेट चटकाए।