केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की शुक्रवार को वैलेंटाइन डे पर भोपाल में धूमधाम से शादी हुई। शादी के लिए मैरिज गार्डन को फूलों से सजाया गया था। शादी समारोह संपन्न होने के बाद शनिवार शाम को सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि इष्ट देव की कृपा, पूर्वजों के आशीर्वाद और सभी स्नेहीजनों की मंगलकामनाओं से बेटे कुणाल और रिद्धि की वरमाला और आशीर्वाद समारोह सानंद संपन्न हुआ। रिद्धि बहू नहीं, बेटी बनकर घर आ रही है। अपने परिवार में उसका स्वागत करते हुए दिल गर्व और खुशी से भर गया। आप सभी आत्मीयजनों का आभार, जिन्होंने अपनी उपस्थिति, प्यार व आशीर्वाद से इस विशेष दिन को और यादबार बना दिया। उन्होंने आगे लिखा यह दिन हमेशा हमारी यादों में बसेगा और आपकी शुभकामनाएं कुणाल एवं रिद्धि के नए जीवन की आधारशिला बनेंगी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छोटे बेटे कुणाल और रिद्धि की शादी समारोह भोपाल के रातीबड़ स्थित वाना ग्रीन गार्डन में रखा था। गार्डन को फूलों से सजाया गया गया था। शादी में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें केंद्रीय मंत्री ने अपने हर जानने वाले को निमंत्रित किया था और सादगी से उनसे मुलाकात भी की। उन्होंने खुद सभी के साथ खुशी-खुशी वर-वधू के साथ फोटो खिंचवाए और आशीर्वाद लिया।