एमपी में होने वाली बोर्ड एग्जाम में नकल रोकने की खास तैयारी

 मध्य प्रदेश में आगामी महीनों में बोर्ड एग्जाम होना है। बोर्ड एग्जाम में नकल की और पेपर लीक के मामले ना हो इसके लिए खास तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार बोर्ड एग्जाम में किसी तरह की गड़बड़ी ना हो इसके लिए शिक्षा विभाग एक एक कदम संभाल कर रख रहा है।दरअसल, फरवरी महीने में 10-12वीं की बोर्ड एग्जाम आयोजित होगी। इसके लिए केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि इस बार केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष को चुनने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। इनके आधार पर ही चुनाव किया जाएगा। साथ ही कई नियमों में बदलाव किए हैं। इसी कड़ी में केंद्राध्यक्ष के चुनाव में भी खास तैयारी की गई है।

इस बार बोर्ड ने केंद्राध्यक्षों के नियमों में जो बदलाव किया है। उसके अनुसार जिन शिक्षकों के बच्चे बोर्ड एग्जाम दे रहे हैं। उनको केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। इसके साथ ही चयनित किए गए शिक्षक गंभीर रूप से बीमार और शारीरिक रूप से अक्षम भी नहीं होने चाहिए।एमपी बोर्ड एग्जाम के लिए इस बार केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष की नियुक्ति अब विकासखंड स्तर पर नहीं होगी। इसके लिए योग्य लोगों की जिला स्तरीय लिस्ट तैयार की जाएगी। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनाई गई एक कमेटी यदि इसको अप्रूव कर देती है तो जिला शिक्षा अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *