उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया, अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने दी है प्रतिक्रिया

 उत्तर कोरिया का यह इस साल में हथियारों का तीसरा टेस्ट है। इस टेस्ट पर उत्तर कोरिया के प्रतिद्वंदी अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दोनों देशों ने उत्तर कोरिया पर सैन्य अभ्यासों को बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है। इस घटनाक्रम से उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने संकेत दिया है कि वह अमेरिका से टकराव की नीति जारी रखेंगे। ये सब ऐसे समय हो रहा है जब डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद किम जोंग से बातचीत की इच्छा जताई है।दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया ने शनिवार शाम 4 बजे अंतर्देशीय क्षेत्र से अपने पश्चिमी जल क्षेत्र की ओर कई क्रूज मिसाइलें दागीं। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरियाई सेना अमेरिका के साथ अपने सैन्य गठबंधन के साथ मिलकर उत्तर कोरिया के किसी भी उकसावे का जवाब देने के लिए तैयार है। दूसरू ओर उत्तर कोरिया ने अमेरिका की महीने दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यासों को अपने खिलाफ सैन्य उकसावा कहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *