सीरिया के घटनाक्रम में इजरायल ने किसी भी तरह की भागीदारी से इनकार किया है। इजरायल के भारत में राजदूत रूवेन अजर ने एनडीटीवी को दिए साक्षात्कार में कहा कि सीरियाई संघर्ष में इजरायल किसी भी तरह शामिल नहीं है और ना ही इसमें शामिल होना चाहता है। उसने इजरायल पर हमला किया लेकिन इसका नतीजा भुगता। सीरिया के घटनाक्रम ने तो ईरान के इस क्षेत्र में सारे पैर ही काट दिए गए हैं। ईरान के साथ ही हिजबुल्लाह को भी जोरदार झटका लगा है

इजरायल ने जवाब में लेबनान में हमले कर नसरल्लाह को मार डाला। ईरान ने सीधे इजराइल पर हमला किया तो हमने अपना बचाव किया और कड़ा जवाब दिया। आज की स्थिति ये है कि ईरान बिल्कुल बेबस है। उसकी लेबनान, गाजा, सीरिया में जो मदद थी, वो खत्म हो गई है।’ इजरायल अलर्ट की स्थिति में है। हम सीरिया में होने वाली घटनाओं पर बहुत बारीकी से नज़र रख रहे हैं। इजरायली रक्षा बलों ने सीरिया सीमा पर बफर जोन में रक्षात्मक स्थिति ले ली है। वह किसी भी संभावित हमले का स्थिति में खुद का बचाव करने की तैयारी कर रहे हैं।