आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयन ने भारत के साथ रक्षा सहयोग को बढ़ाने की इच्छा जताते हुए कहा कि भारत में निर्मित हथियार उनके देश की सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने भारत में बने रक्षा उपकरणों को खरीदने में गहरी रुचि दिखाई और इसे आर्मेनिया की रक्षा प्रणाली के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।मिर्जोयन ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत के साथ यह सहयोग किसी तीसरे देश के खिलाफ नहीं है। उन्होंने भारत दौरे के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की और रक्षा क्षेत्र में भारत की अहम भूमिका को रेखांकित किया। उनके अनुसार, आर्मेनिया अपनी सेना के आधुनिकीकरण और रक्षा क्षेत्र के सुधार की प्रक्रिया में है, जिसमें भारत एक विश्वसनीय सहयोगी साबित हो सकता है।