आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने झेला नुकसान,

भारतीय महिला टीम की ओपनर स्मृति मंधाना आईसीसी की ताजा वनडे बैटिंग रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करने का ईनाम मिल गया है। मंधाना टॉप 10 में केवल एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में विशाल अंतर से जीत दर्ज की। भारत ने आयरलैंड को आखिरी मैच में 304 रन से पटखनी दी। इस जीत के बाद भारतीय महिला टीम ने सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप की।अब हाल ही में आईसीसी ने महिला वनडे बैटिंग की ताजा रैंकिंग जारी की। आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शतकीय पारी खेलने स्मृति मंधाना एक स्थान का फायदा लेकर दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। आइए जानते हैं आईसीसी महिला वनडे बैटिंग रैंकिंग में क्या-क्या बदलाव हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *