आईपीएल का अगला सीजन इसी साल मार्च में शुरू होना है ,

गुजरात ने साल 2022 में आईपीएल में कदम रखा था और हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पहले ही सीजन में खिताब जीत लिया था।सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने इस टीम को खरीदा था और अब अहमदाबाद स्थित कंपनी टोरैंट ग्रुप इस फ्रेंचाइजी का मालिक बनने जा रहा है। इस कंपनी ने फ्रेंचाइजी में 67 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। बस इस डील को आईपीएल की गर्वनिंग काउंसिल से अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है।

पिछले साल 2024 में गिल को टीम की कप्तानी दी गई थी। इस बार मेगा नीलामी में गुजरात ने जोस बटलर, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों को खरीदा है जबकि गिल और राशिद खान पहले से ही उसके पास हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *