‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है, जो एकदम धांसू और धमाकेदार है। पुष्पा बने अल्लू अर्जुन के अंदाज ने फैंस को चौंका दिया है और हैरतअंगेज एक्शन भी होश उड़ा रहे हैं। ‘पुष्पा 2’ में दमदार डायलॉग और जबरदस्त ट्विस्ट होने वाले हैं, जिनकी झलक फिल्म के ट्रेलर में साफ नजर आ रही है।पुष्पराज यानी अल्लू अर्जुन एक डायलॉग बोलते नजर आते हैं- जो मेरे हक का पैसा है…वो चार आना हो या आठ आना, वो सातवें आसमान पर हो या सात समंदर पार हो..पुष्पा का उसूल, करने का वसूल….। वह ट्रेलर में खूब मार-धाड़ करते और स्टंट करते नजर आ रहे हैं। 2 मिनट 48 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत हाथी की चिंघाड़ के साथ होती है, और फिर ऐसे रोमांचक सीन और ट्विस्ट देखने को मिलते हैं कि होश उड़ जाते हैं।

‘पुष्पा 2′ में कई दमदार डायलॉग होंगे, जिनकी झलक ने ट्रेलर में रोमांच और बढ़ा दिया है। जैसे मंत्री की कुर्सी पर बैठा एक आदमी किसी से फोन पर पूछता है- कौन है ये आदमी, जिसे ना पैसों की परवाह है ना पावर का खौफ। जरूर इसे कोई गहरी चोट लगी है।’ एक और डायलॉग है- पुष्पा सिर्फ एक नाम नहीं है। पुष्पा मतलब ब्रांड। इसी तरह एक और डायलॉग खूब चर्चा में आ गया है- पुष्पा…नाम छोटा है, पर साउंड बहुत बड़ा है।’